मरकुस 12

पर उन्होंने उसे पकड़कर पीटा और छूछे हाथ लौटा दिया।

Mark 12:3 (UKJV) And they caught him, and beat him, and sent him away empty.

1फिर वह दृष्टान्त में उन से बातें करने लगा: कि किसी मनुष्य ने दाख की बारी लगाई, और उसके चारों ओर बाड़ा बान्धा, और रस का कुंड खोदा, और गुम्मट बनाया; और किसानों को उसका ठेका देकर पर देश चला गया।

2फिर फल के मौसम में उस ने किसानों के पास एक दास को भेजा कि किसान से दाख की बारी के फलों का भाग ले।

3पर उन्होंने उसे पकड़कर पीटा और छूछे हाथ लौटा दिया।

4फिर उस ने एक और दास को उन के पास भेजा और उन्होंने उसका सिर फोड़ डाला और उसका अपमान किया।

5फिर उस ने एक और को भेजा, और उन्होंने उसे मार डाला: तब उस ने और बहुतों को भेजा: उन में से उन्होंने कितनों को पीटा, और कितनों को मार डाला।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.