मरकुस 5

और जब वह नाव पर से उतरा तो तुरन्त एक मनुष्य जिस में अशुद्ध आत्मा थी कब्रों से निकल कर उसे मिला।

Mark 5:2 (UKJV) And when he was come out of the ship, immediately there met him out of the tombs a man with an unclean spirit,

1और वे झील के पार गिरासेनियों के देश में पहुंचे।

2और जब वह नाव पर से उतरा तो तुरन्त एक मनुष्य जिस में अशुद्ध आत्मा थी कब्रों से निकल कर उसे मिला।

3वह कब्रों में रहा करता था। और कोई उसे सांकलों से भी न बान्ध सकता था।

4क्योंकि वह बार बार बेडिय़ों और सांकलों से बान्धा गया था, पर उस ने सांकलों को तोड़ दिया, और बेडिय़ों के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.