मरकुस 5

वह कब्रों में रहा करता था। और कोई उसे सांकलों से भी न बान्ध सकता था।

Mark 5:3 (UKJV) Who had his dwelling among the tombs; and no man could bind him, no, not with chains:

1और वे झील के पार गिरासेनियों के देश में पहुंचे।

2और जब वह नाव पर से उतरा तो तुरन्त एक मनुष्य जिस में अशुद्ध आत्मा थी कब्रों से निकल कर उसे मिला।

3वह कब्रों में रहा करता था। और कोई उसे सांकलों से भी न बान्ध सकता था।

4क्योंकि वह बार बार बेडिय़ों और सांकलों से बान्धा गया था, पर उस ने सांकलों को तोड़ दिया, और बेडिय़ों के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था।

5वह लगातार रात-दिन कब्रों और पहाड़ो में चिल्लाता, और अपने को पत्थरों से घायल करता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.