मरकुस 6

वहां से निकलकर वह अपने देश में आया, और उसके चेले उसके पीछे हो लिए।

Mark 6:1 (UKJV) And he went out from thence, and came into his own country; and his disciples follow him.

1वहां से निकलकर वह अपने देश में आया, और उसके चेले उसके पीछे हो लिए।

2सब्त के दिन वह आराधनालय में उपदेश करने लगा; और बहुत लोग सुनकर चकित हुए और कहने लगे, इस को ये बातें कहां से आ गईं? और यह कौन सा ज्ञान है जो उस को दिया गया है? और कैसे सामर्थ के काम इसके हाथों से प्रगट होते हैं?

3क्या यह वही बढ़ई नहीं, जो मरियम का पुत्र, और याकूब और योसेस और यहूदा और शमौन का भाई है? और क्या उस की बहिनें यहां हमारे बीच में नहीं रहतीं? इसलिये उन्होंने उसके विषय में ठोकर खाई।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.