मरकुस 6

उस ने उन से कहा; तुम आप अलग किसी जंगली स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो; क्योंकि बहुत लोग आते जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।

Mark 6:31 (UKJV) And he said unto them, Come all of you yourselves apart into a desert place, and rest a while: for there were many coming and going, and they had no leisure so much as to eat.

29यह सुनकर उसके चेले आए, और उस की लोथ को उठाकर कब्र में रखा।

30प्रेरितों ने यीशु के पास इकट्ठे होकर, जो कुछ उन्होंने किया, और सिखाया था, सब उस को बता दिया।

31उस ने उन से कहा; तुम आप अलग किसी जंगली स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो; क्योंकि बहुत लोग आते जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।

32इसलिये वे नाव पर चढ़कर, सुनसान जगह में अलग चले गए।

33और बहुतों ने उन्हें जाते देखकर पहिचान लिया, और सब नगरों से इकट्ठे होकर वहां पैदल दौड़े और उन से पहिले जा पहुंचे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.