मरकुस 6

प्रेरितों ने यीशु के पास इकट्ठे होकर, जो कुछ उन्होंने किया, और सिखाया था, सब उस को बता दिया।

Mark 6:30 (UKJV) And the apostles gathered themselves together unto Jesus, and told him all things, both what they had done, and what they had taught.

28उस ने जेलखाने में जाकर उसका सिर काटा, और एक थाल में रखकर लाया और लड़की को दिया, और लड़की ने अपनी मां को दिया।

29यह सुनकर उसके चेले आए, और उस की लोथ को उठाकर कब्र में रखा।

30प्रेरितों ने यीशु के पास इकट्ठे होकर, जो कुछ उन्होंने किया, और सिखाया था, सब उस को बता दिया।

31उस ने उन से कहा; तुम आप अलग किसी जंगली स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो; क्योंकि बहुत लोग आते जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।

32इसलिये वे नाव पर चढ़कर, सुनसान जगह में अलग चले गए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.