मरकुस 6

और उन्हें विदा करके पहाड़ पर प्रार्थना करने को गया।

Mark 6:46 (UKJV) And when he had sent them away, he departed into a mountain to pray.

44जिन्हों ने रोटियां खाईं, वे पांच हजार पुरूष थे॥

45तब उस ने तुरन्त अपने चेलों को बरबस नाव पर चढाया, कि वे उस से पहिले उस पार बैतसैदा को चले जांए, जब तक कि वह लोगों को विदा करे।

46और उन्हें विदा करके पहाड़ पर प्रार्थना करने को गया।

47और जब सांझ हुई, तो नाव झील के बीच में थी, और वह अकेला भूमि पर था।

48और जब उस ने देखा, कि वे खेते खेते घबरा गए हैं, क्योंकि हवा उनके विरूद्ध थी, तो रात के चौथे पहर के निकट वह झील पर चलते हुए उन के पास आया; और उन से आगे निकल जाना चाहता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.