51तब वह उन के पास नाव पर आया, और हवा थम गई: और वे बहुत ही आश्चर्य करने लगे।
52क्योंकि वे उन रोटियों के विषय में ने समझे थे परन्तु उन के मन कठोर हो गए थे॥
53और वे पार उतरकर गन्नेसरत में पहुंचे, और नाव घाट पर लगाई।
54और जब वे नाव पर से उतरे, तो लोग तुरन्त उस को पहचान कर।
55आसपास के सारे देश में दोड़े, और बीमारों को खाटों पर डालकर, जहां जहां समाचार पाया कि वह है, वहां वहां लिए फिरे।