मत्ती 10

तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं।

Matthew 10:30 (UKJV) But the very hairs of your head are all numbered.

28जो शरीर को घात करते हैं, पर आत्मा को घात नहीं कर सकते, उन से मत डरना; पर उसी से डरो, जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है।

29क्या पैसे मे दो गौरैये नहीं बिकतीं? तौभी तुम्हारे पिता की इच्छा के बिना उन में से एक भी भूमि पर नहीं गिर सकती।

30तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं।

31इसलिये, डरो नहीं; तुम बहुत गौरैयों से बढ़कर हो।

32जो कोई मनुष्यों के साम्हने मुझे मान लेगा, उसे मैं भी अपने स्वर्गीय पिता के साम्हने मान लूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.