मत्ती 10

जो कोई मनुष्यों के साम्हने मुझे मान लेगा, उसे मैं भी अपने स्वर्गीय पिता के साम्हने मान लूंगा।

Matthew 10:32 (UKJV) Whosoever therefore shall confess me before men, him will I confess also before my Father which is in heaven.

30तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं।

31इसलिये, डरो नहीं; तुम बहुत गौरैयों से बढ़कर हो।

32जो कोई मनुष्यों के साम्हने मुझे मान लेगा, उसे मैं भी अपने स्वर्गीय पिता के साम्हने मान लूंगा।

33पर जो कोई मनुष्यों के साम्हने मेरा इन्कार करेगा उस से मैं भी अपने स्वर्गीय पिता के साम्हने इन्कार करूंगा।

34यह न समझो, कि मैं पृथ्वी पर मिलाप कराने को आया हूं; मैं मिलाप कराने को नहीं, पर तलवार चलवाने आया हूं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.