मत्ती 10

मनुष्य के बैरी उसके घर ही के लोग होंगे।

Matthew 10:36 (UKJV) And a man's foes shall be they of his own household.

34यह न समझो, कि मैं पृथ्वी पर मिलाप कराने को आया हूं; मैं मिलाप कराने को नहीं, पर तलवार चलवाने आया हूं।

35मैं तो आया हूं, कि मनुष्य को उसके पिता से, और बेटी को उस की मां से, और बहू को उस की सास से अलग कर दूं।

36मनुष्य के बैरी उसके घर ही के लोग होंगे।

37जो माता या पिता को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं और जो बेटा या बेटी को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं।

38और जो अपना क्रूस लेकर मेरे पीछे न चले वह मेरे योग्य नहीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.