मत्ती 11

कि क्या आनेवाला तू ही है: या हम दूसरे की बाट जोहें?

Matthew 11:3 (UKJV) And said unto him, Are you he that should come, or do we look for another?

1जब यीशु अपने बारह चेलों को आज्ञा दे चुका, तो वह उन के नगरों में उपदेश और प्रचार करने को वहां से चला गया॥

2यूहन्ना ने बन्दीगृह में मसीह के कामों का समाचार सुनकर अपने चेलों को उस से यह पूछने भेजा।

3कि क्या आनेवाला तू ही है: या हम दूसरे की बाट जोहें?

4यीशु ने उत्तर दिया, कि जो कुछ तुम सुनते हो और देखते हो, वह सब जाकर यूहन्ना से कह दो।

5कि अन्धे देखते हैं और लंगड़े चलते फिरते हैं; कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं और बहिरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाए जाते हैं; और कंगालों को सुसमाचार सुनाया जाता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.