मत्ती 14

और अपने सेवकों से कहा, यह यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला है: वह मरे हुओं में से जी उठा है, इसी लिये उस से सामर्थ के काम प्रगट होते हैं।

Matthew 14:2 (UKJV) And said unto his servants, This is John the Baptist; he has risen from the dead; and therefore mighty works do show forth themselves in him.

1उस समय चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने यीशु की चर्चा सुनी।

2और अपने सेवकों से कहा, यह यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला है: वह मरे हुओं में से जी उठा है, इसी लिये उस से सामर्थ के काम प्रगट होते हैं।

3क्योंकि हेरोदेस ने अपने भाई फिलेप्पुस की पत्नी हेरोदियास के कारण, यूहन्ना को पकड़कर बान्धा, और जेलखाने में डाल दिया था।

4क्योंकि यूहन्ना ने उस से कहा था, कि इस को रखना तुझे उचित नहीं है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.