मत्ती 14

चेले उस को झील पर चलते हुए देखकर घबरा गए! और कहने लगे, वह भूत है; और डर के मारे चिल्ला उठे।

Matthew 14:26 (UKJV) And when the disciples saw him walking on the sea, they were troubled, saying, It is a spirit; and they cried out for fear.

24उस समय नाव झील के बीच लहरों से डगमगा रही थी, क्योंकि हवा साम्हने की थी।

25और वह रात के चौथे पहर झील पर चलते हुए उन के पास आया।

26चेले उस को झील पर चलते हुए देखकर घबरा गए! और कहने लगे, वह भूत है; और डर के मारे चिल्ला उठे।

27यीशु ने तुरन्त उन से बातें की, और कहा; ढाढ़स बान्धो; मैं हूं; डरो मत।

28पतरस ने उस को उत्तर दिया, हे प्रभु, यदि तू ही है, तो मुझे अपने पास पानी पर चलकर आने की आज्ञा दे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.