मत्ती 17

जब वे कफरनहूम में पहुंचे, तो मन्दिर के लिये कर लेने वालों ने पतरस के पास आकर पूछा, कि क्या तुम्हारा गुरू मन्दिर का कर नहीं देता? उस ने कहा, हां देता तो है।

Matthew 17:24 (UKJV) And when they were come to Capernaum, they that received tribute money came to Peter, and said, Does not your master pay tribute?

22और वे उसे मार डालेंगे, और वह तीसरे दिन जी उठेगा।

23इस पर वे बहुत उदास हुए॥

24जब वे कफरनहूम में पहुंचे, तो मन्दिर के लिये कर लेने वालों ने पतरस के पास आकर पूछा, कि क्या तुम्हारा गुरू मन्दिर का कर नहीं देता? उस ने कहा, हां देता तो है।

25जब वह घर में आया, तो यीशु ने उसके पूछने से पहिले उस से कहा, हे शमौन तू क्या समझता है पृथ्वी के राजा महसूल या कर किन से लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से? पतरस ने उन से कहा, परायों से।

26यीशु ने उस से कहा, तो पुत्र बच गए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.