मत्ती 20

और एक घंटा दिन रहे फिर निकलकर औरों को खड़े पाया, और उन से कहा; तुम क्यों यहां दिन भर बेकार खड़े रहे? उन्हों ने उस से कहा, इसलिये, कि किसी ने हमें मजदूरी पर नहीं लगाया।

Matthew 20:6 (UKJV) And about the eleventh hour he went out, and found others standing idle, and says unto them, Why stand all of you here all the day idle?

4उन से कहा, तुम भी दाख की बारी में जाओ, और जो कुछ ठीक है, तुम्हें दूंगा; सो वे भी गए।

5फिर उस ने दूसरे और तीसरे पहर के निकट निकलकर वैसा ही किया।

6और एक घंटा दिन रहे फिर निकलकर औरों को खड़े पाया, और उन से कहा; तुम क्यों यहां दिन भर बेकार खड़े रहे? उन्हों ने उस से कहा, इसलिये, कि किसी ने हमें मजदूरी पर नहीं लगाया।

7उस ने उन से कहा, तुम भी दाख की बारी में जाओ।

8सांझ को दाख बारी के स्वामी ने अपने भण्डारी से कहा, मजदूरों को बुलाकर पिछलों से लेकर पहिलों तक उन्हें मजदूरी दे दे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.