मत्ती 21

और उन्होंने उसे पकड़ा और दाख की बारी से बाहर निकालकर मार डाला।

Matthew 21:39 (UKJV) And they caught him, and cast him out of the vineyard, and slew him.

37अन्त में उस ने अपने पुत्र को उन के पास यह कहकर भेजा, कि वे मेरे पुत्र का आदर करेंगे।

38परन्तु किसानों ने पुत्र को देखकर आपस में कहा, यह तो वारिस है, आओ, उसे मार डालें: और उस की मीरास ले लें।

39और उन्होंने उसे पकड़ा और दाख की बारी से बाहर निकालकर मार डाला।

40इसलिये जब दाख की बारी का स्वामी आएगा, तो उन किसानों के साथ क्या करेगा?

41उन्होंने उस से कहा, वह उन बुरे लोगों को बुरी रीति से नाश करेगा; और दाख की बारी का ठेका और किसानों को देगा, जो समय पर उसे फल दिया करेंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.