मत्ती 23

शास्त्री और फरीसी मूसा की गद्दी पर बैठे हैं।

Matthew 23:2 (UKJV) Saying The scribes and the Pharisees sit in Moses' seat:

1तब यीशु ने भीड़ से और अपने चेलों से कहा।

2शास्त्री और फरीसी मूसा की गद्दी पर बैठे हैं।

3इसलिये वे तुम से जो कुछ कहें वह करना, और मानना; परन्तु उन के से काम मत करना; क्योंकि वे कहते तो हैं पर करते नहीं।

4वे एक ऐसे भारी बोझ को जिन को उठाना कठिन है, बान्धकर उन्हें मनुष्यों के कन्धों पर रखते हैं; परन्तु आप उन्हें अपनी उंगली से भी सरकाना नहीं चाहते।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.