मत्ती 23

इसलिये वे तुम से जो कुछ कहें वह करना, और मानना; परन्तु उन के से काम मत करना; क्योंकि वे कहते तो हैं पर करते नहीं।

Matthew 23:3 (UKJV) All therefore whatsoever they bid you observe, that observe and do; but do not all of you after their works: for they say, and do not.

1तब यीशु ने भीड़ से और अपने चेलों से कहा।

2शास्त्री और फरीसी मूसा की गद्दी पर बैठे हैं।

3इसलिये वे तुम से जो कुछ कहें वह करना, और मानना; परन्तु उन के से काम मत करना; क्योंकि वे कहते तो हैं पर करते नहीं।

4वे एक ऐसे भारी बोझ को जिन को उठाना कठिन है, बान्धकर उन्हें मनुष्यों के कन्धों पर रखते हैं; परन्तु आप उन्हें अपनी उंगली से भी सरकाना नहीं चाहते।

5वे अपने सब काम लोगों को दिखाने के लिये करते हैं: वे अपने तावीजों को चौड़े करते, और अपने वस्त्रों की को रें बढ़ाते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.