मत्ती 25

बहुत दिनों के बाद उन दासों का स्वामी आकर उन से लेखा लेने लगा।

Matthew 25:19 (UKJV) After a long time the lord of those servants comes, and reckons with them.

17इसी रीति से जिस को दो मिले थे, उस ने भी दो और कमाए।

18परन्तु जिस को एक मिला था, उस ने जाकर मिट्टी खोदी, और अपने स्वामी के रुपये छिपा दिए।

19बहुत दिनों के बाद उन दासों का स्वामी आकर उन से लेखा लेने लगा।

20जिस को पांच तोड़े मिले थे, उस ने पांच तोड़े और लाकर कहा; हे स्वामी, तू ने मुझे पांच तोड़े सौंपे थे, देख मैं ने पांच तोड़े और कमाए हैं।

21उसके स्वामी ने उससे कहा, धन्य हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं का अधिकारी बनाऊंगा अपने स्वामी के आनन्द में सम्भागी हो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.