मत्ती 25

परन्तु जिस को एक मिला था, उस ने जाकर मिट्टी खोदी, और अपने स्वामी के रुपये छिपा दिए।

Matthew 25:18 (UKJV) But he that had received one went and dug in the earth, and hid his lord's money.

16तब जिस को पांच तोड़े मिले थे, उस ने तुरन्त जाकर उन से लेन देन किया, और पांच तोड़े और कमाए।

17इसी रीति से जिस को दो मिले थे, उस ने भी दो और कमाए।

18परन्तु जिस को एक मिला था, उस ने जाकर मिट्टी खोदी, और अपने स्वामी के रुपये छिपा दिए।

19बहुत दिनों के बाद उन दासों का स्वामी आकर उन से लेखा लेने लगा।

20जिस को पांच तोड़े मिले थे, उस ने पांच तोड़े और लाकर कहा; हे स्वामी, तू ने मुझे पांच तोड़े सौंपे थे, देख मैं ने पांच तोड़े और कमाए हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.