मत्ती 25

आधी रात को धूम मची, कि देखो, दूल्हा आ रहा है, उस से भेंट करने के लिये चलो।

Matthew 25:6 (UKJV) And at midnight there was a cry made, Behold, the bridegroom comes; go all of you out to meet him.

4परन्तु समझदारों ने अपनी मशालों के साथ अपनी कुप्पियों में तेल भी भर लिया।

5जब दुल्हे के आने में देर हुई, तो वे सब ऊंघने लगीं, और सो गई।

6आधी रात को धूम मची, कि देखो, दूल्हा आ रहा है, उस से भेंट करने के लिये चलो।

7तब वे सब कुंवारियां उठकर अपनी मशालें ठीक करने लगीं।

8और मूर्खों ने समझदारों से कहा, अपने तेल में से कुछ हमें भी दो, क्योंकि हमारी मशालें बुझी जाती हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.