मत्ती 26

तुम जानते हो, कि दो दिन के बाद फसह का पर्व्व होगा; और मनुष्य का पुत्र क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिये पकड़वाया जाएगा।

Matthew 26:2 (UKJV) All of you know that after two days is the feast of the passover, and the Son of man is betrayed to be crucified.

1जब यीशु ये सब बातें कह चुका, तो अपने चेलों से कहने लगा।

2तुम जानते हो, कि दो दिन के बाद फसह का पर्व्व होगा; और मनुष्य का पुत्र क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिये पकड़वाया जाएगा।

3तब महायाजक और प्रजा के पुरिनए काइफा नाम महायाजक के आंगन में इकट्ठे हुए।

4और आपस में विचार करने लगे कि यीशु को छल से पकड़कर मार डालें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.