मत्ती 26

जब वे खा रहे थे, तो उस ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि तुम में से एक मुझे पकड़वाएगा।

Matthew 26:21 (UKJV) And as they did eat, he said, Verily I say unto you, that one of you shall betray me.

19सो चेलों ने यीशु की आज्ञा मानी, और फसह तैयार किया।

20जब सांझ हुई, तो वह बारहों के साथ भोजन करने के लिये बैठा।

21जब वे खा रहे थे, तो उस ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि तुम में से एक मुझे पकड़वाएगा।

22इस पर वे बहुत उदास हुए, और हर एक उस से पूछने लगा, हे गुरू, क्या वह मैं हूं?

23उस ने उत्तर दिया, कि जिस ने मेरे साथ थाली में हाथ डाला है, वही मुझे पकड़वाएगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.