मत्ती 27

तब यीशु ने फिर बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिए।

Matthew 27:50 (UKJV) Jesus, when he had cried again with a loud voice, yielded up the spirit.

48उन में से एक तुरन्त दौड़ा, और स्पंज लेकर सिरके में डुबोया, और सरकण्डे पर रखकर उसे चुसाया।

49औरों ने कहा, रह जाओ, देखें, एलिय्याह उसे बचाने आता है कि नहीं।

50तब यीशु ने फिर बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिए।

51और देखो मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फट कर दो टुकड़े हो गया: और धरती डोल गई और चटानें तड़क गईं।

52और कब्रें खुल गईं; और सोए हुए पवित्र लोगों की बहुत लोथें जी उठीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.