मत्ती 27

और देखो मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फट कर दो टुकड़े हो गया: और धरती डोल गई और चटानें तड़क गईं।

Matthew 27:51 (UKJV) And, behold, the veil of the temple was rent in two from the top to the bottom; and the earth did quake, and the rocks rent;

49औरों ने कहा, रह जाओ, देखें, एलिय्याह उसे बचाने आता है कि नहीं।

50तब यीशु ने फिर बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिए।

51और देखो मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फट कर दो टुकड़े हो गया: और धरती डोल गई और चटानें तड़क गईं।

52और कब्रें खुल गईं; और सोए हुए पवित्र लोगों की बहुत लोथें जी उठीं।

53और उसके जी उठने के बाद वे कब्रों में से निकलकर पवित्र नगर में गए, और बहुतों को दिखाई दिए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.