मत्ती 28

उसके भय से पहरूए कांप उठे, और मृतक समान हो गए।

Matthew 28:4 (UKJV) And for fear of him the keepers did shake, and became as dead men.

2और देखो एक बड़ा भुईंडोल हुआ, क्योंकि प्रभु का एक दूत स्वर्ग से उतरा, और पास आकर उसने पत्थर को लुढ़का दिया, और उस पर बैठ गया।

3उसका रूप बिजली का सा और उसका वस्त्र पाले की नाईं उज्ज़्वल था।

4उसके भय से पहरूए कांप उठे, और मृतक समान हो गए।

5स्वर्गदूत ने स्त्र्यिों से कहा, कि तुम मत डरो: मै जानता हूँ कि तुम यीशु को जो क्रुस पर चढ़ाया गया था ढूंढ़ती हो।

6वह यहाँ नहीं है, परन्तु अपने वचन के अनुसार जी उठा है; आओ, यह स्थान देखो, जहाँ प्रभु पड़ा था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.