मत्ती 28

उसका रूप बिजली का सा और उसका वस्त्र पाले की नाईं उज्ज़्वल था।

Matthew 28:3 (UKJV) His countenance was like lightning, and his raiment white as snow:

1सब्त के दिन के बाद सप्ताह के पहिले दिन पह फटते ही मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम कब्र को देखने आईं।

2और देखो एक बड़ा भुईंडोल हुआ, क्योंकि प्रभु का एक दूत स्वर्ग से उतरा, और पास आकर उसने पत्थर को लुढ़का दिया, और उस पर बैठ गया।

3उसका रूप बिजली का सा और उसका वस्त्र पाले की नाईं उज्ज़्वल था।

4उसके भय से पहरूए कांप उठे, और मृतक समान हो गए।

5स्वर्गदूत ने स्त्र्यिों से कहा, कि तुम मत डरो: मै जानता हूँ कि तुम यीशु को जो क्रुस पर चढ़ाया गया था ढूंढ़ती हो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.