मत्ती 3

मन फिराओ; क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।

Matthew 3:2 (UKJV) And saying, Repent all of you: for the kingdom of heaven is at hand.

1उन दिनों में यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला आकर यहूदिया के जंगल में यह प्रचार करने लगा। कि

2मन फिराओ; क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।

3यह वही है जिस की चर्चा यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा की गई कि जंगल में एक पुकारने वाले का शब्द हो रहा है, कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, उस की सड़कें सीधी करो।

4यह यूहन्ना ऊंट के रोम का वस्त्र पहिने था, और अपनी कमर में चमड़े का पटुका बान्धे हुए था, और उसका भोजन टिड्डियां और बनमधु था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.