मत्ती 5

धन्य हैं वे, जो मन के दीन हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।

Matthew 5:3 (UKJV) Blessed are the poor in spirit: for theirs is the kingdom of heaven.

1वह इस भीड़ को देखकर, पहाड़ पर चढ़ गया; और जब बैठ गया तो उसके चेले उसके पास आए।

2और वह अपना मुंह खोलकर उन्हें यह उपदेश देने लगा,

3धन्य हैं वे, जो मन के दीन हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।

4धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं, क्योंकि वे शांति पाएंगे।

5धन्य हैं वे, जो नम्र हैं, क्योंकि वे पृथ्वी के अधिकारी होंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.