नहूम 3

क्या तू अमोन नगरी से बढ़ कर है, जो नहरों के बीच बसी थी, और उसके चारों ओर जल था, और महानद उसके लिये किला और शहरपनाह का काम देता था?

Nahum 3:8 (UKJV) Are you better than populous No, that was situated among the rivers, that had the waters round about it, whose rampart was the sea, and her wall was from the sea?

6मैं तुझ पर घिनौनी वस्तुएं फेंक कर तुझे तुच्छ कर दूंगा, और सब से तेरी हंसी कराऊंगा।

7और जितने तुझे देखेंगे, सब तेरे पास से भाग कर कहेंगे, नीनवे नाश हो गई; कौन उसके कारण विलाप करे? हम उसके लिये शान्ति देने वाला कहां से ढूंढ़ कर ले आएं?

8क्या तू अमोन नगरी से बढ़ कर है, जो नहरों के बीच बसी थी, और उसके चारों ओर जल था, और महानद उसके लिये किला और शहरपनाह का काम देता था?

9कूश और मिस्री उसको अनगिनित बल देते थे, पूत और लूबी तेरे सहायक थे॥

10तौभी लोग उसको बंधुवाई में ले गए, और उसके नन्हें बच्चे सड़कों के सिरे पर पटक दिए गए; और उसके प्रतिष्ठित पुरूषों के लिये उन्होंने चिट्ठी डाली, और उसके सब रईस बेडिय़ों से जकड़े गए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.