नहेमायाह 12

और उनके भाई बकबुक्याह और उन्नो उनके साम्हने अपनी अपनी सेवकाई में लगे रहते थे।

Nehemiah 12:9 (UKJV) Also Bakbukiah and Unni, their brethren, were opposite to them in the watches.

7सल्लू, आमोक, हिल्किय्याह और यदायाह। येशू के दिनों में याजकों और उनके भाइयों के मुख्य मुख्य पुरुष, ये ही थे।

8फिर ये लेवीय गए: अर्थात येशू, बिन्नूई, कदमीएल, शेरेब्याह, यहूदा और वह मत्तन्याह जो अपने भाइयों समेत धन्यवाद के काम पर ठहराया गया था।

9और उनके भाई बकबुक्याह और उन्नो उनके साम्हने अपनी अपनी सेवकाई में लगे रहते थे।

10और येशू से योयाकीम उत्पन्न हुआ और योयाकीम से एल्याशीब और एल्याशीब से योयादा,

11और योयादा से योनातान और योनातान से यद्द उत्पन्न हुआ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.