नहेमायाह 3

उसके बाद उन याजकों ने मरम्मत की जो तराई के मनुष्य थे।

Nehemiah 3:22 (UKJV) And after him repaired the priests, the men of the plain.

20फिर एक और भाग की अर्थात उसी मोड़ से ले एल्याशीब महायाजक के घर के द्वार तक की मरम्मत जब्बै के पुत्र बारूक ने तन मन से की।

21इसके बाद एक और भाग की अर्थात एल्याशीब के घर के द्वार से ले उसी घर के सिरे तक की मरम्मत, मरेमोत ने की, जो हक्कोस का पोता और ऊरियाह का पुत्र था।

22उसके बाद उन याजकों ने मरम्मत की जो तराई के मनुष्य थे।

23उनके बाद बिन्यामीन और हश्शूब ने अपने घर के साम्हने मरम्मत की; और इनके पीछे अजर्याह ने जो मासेयाह का पुत्र और अनन्याह का पोता था अपने घर के पास मरम्मत की।

24तब एक और भाग की, अर्थात अजर्याह के घर से ले कर शहरपनाह के मोड़ तक वरन उसके कोने तक की मरम्मत हेनादाद के पुत्र बिन्नूई ने की।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.