गिनती 1

और आशेर के गोत्र के गिने हुए पुरूष साढ़े एकतालीस हजार थे॥

Numbers 1:41 (UKJV) Those that were numbered of them, even of the tribe of Asher, were forty and one thousand and five hundred.

39और दान के गोत्र के गिने हुए पुरूष बासठ हजार सात सौ थे॥

40और आशेर के वंश के जितने पुरूष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष वा उससे अधिक अवस्था के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने अपने नाम से गिने गए:

41और आशेर के गोत्र के गिने हुए पुरूष साढ़े एकतालीस हजार थे॥

42और नप्ताली के वंश के जितने पुरूष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष वा उससे अधिक अवस्था के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने अपने नाम से गिने गए:

43और नप्ताली के गोत्र के गिने हुए पुरूष तिरपन हजार चार सौ थे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.