गिनती 3

लेवियों में से जितने पुरूष एक महीने वा उससे अधिक अवस्था के हों उन को उनके पितरों के घरानों और उनके कुलों के अनुसार गिन ले।

Numbers 3:15 (UKJV) Number the children of Levi after the house of their fathers, by their families: every male from a month old and upward shall you number them.

13सब पहिलौठे मेरे हैं; क्योंकि जिस दिन मैं ने मिस्र देश में के सब पहिलौठों को मारा, उसी दिन मैं ने क्या मनुष्य क्या पशु इस्त्राएलियों के सब पहिलौठों को अपने लिये पवित्र ठहराया; इसलिये वे मेरे ही ठहरेंगे; मैं यहोवा हूं॥

14फिर यहोवा ने सीनै के जंगल में मूसा से कहा,

15लेवियों में से जितने पुरूष एक महीने वा उससे अधिक अवस्था के हों उन को उनके पितरों के घरानों और उनके कुलों के अनुसार गिन ले।

16यह आज्ञा पाकर मूसा ने यहोवा के कहे के अनुसार उन को गिन लिया।

17लेवी के पुत्रों के नाम ये हैं, अर्थात गेर्शोन, कहात, और मरारी।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.