गिनती 33

जब कि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था।

Numbers 33:4 (UKJV) For the Egyptians buried all their firstborn, which the LORD had smitten among them: upon their gods also the LORD executed judgments.

2मूसा ने यहोवा से आज्ञा पाकर उनके कूच उनके पड़ावों के अनुसार लिख दिए; और वे ये हैं।

3पहिले महीने के पन्द्रहवें दिन को उन्होंने रामसेस से कूच किया; फसह के दूसरे दिन इस्त्राएली सब मिस्रियों के देखते बेखटके निकल गए,

4जब कि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था।

5इस्त्राएलियों ने रामसेस से कूच करे सुक्कोत में डेरे डाले।

6और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर हैं, डेरे डाले।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.