गिनती 5

फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

Numbers 5:1 (UKJV) And the LORD spoke unto Moses, saying,

1फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

2इस्त्राएलियों को आज्ञा दे, कि वे सब कोढिय़ों को, और जितनों के प्रमेह हो, और जितने लोथ के कारण अशुद्ध हों, उन सभों को छावनी से निकाल दें;

3ऐसों को चाहे पुरूष हों चाहे स्त्री छावनी से निकाल कर बाहर कर दें; कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी छावनी, जिसके बीच मैं निवास करता हूं, उनके कारण अशुद्ध हो जाए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.