गिनती 7

तब यहोवा ने मूसा से कहा,

Numbers 7:4 (UKJV) And the LORD spoke unto Moses, saying,

2तब इस्त्राएल के प्रधान जो अपने अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरूष, और गोत्रों के भी प्रधान हो कर गिनती लेने के काम पर नियुक्त थे,

3वे यहोवा के साम्हने भेंट ले आए, और उनकी भेंट छ: छाई हुई गाडिय़ां और बारह बैल थे, अर्थात दो दो प्रधान की ओर से एक एक गाड़ी, और एक एक प्रधान की ओर से एक एक बैल; इन्हें वे निवास के साम्हने यहोवा के समीप ले गए।

4तब यहोवा ने मूसा से कहा,

5उन वस्तुओं को तू उन से ले ले, कि मिलापवाले तम्बू के बरतन में काम आएं, सो तू उन्हें लेवियों के एक एक कुल की विशेष सेवकाई के अनुसार उन को बांट दे।

6सो मूसा ने वे सब गाडिय़ां और बैल ले कर लेवियों को दे दिये।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.