फिलिप्पीयों 2

हर एक अपनी ही हित की नहीं, वरन दूसरों की हित की भी चिन्ता करे।

Philippians 2:4 (UKJV) Look not every man on his own things, but every man also on the things of others.

2तो मेरा यह आनन्द पूरा करो कि एक मन रहो और एक ही प्रेम, एक ही चित्त, और एक ही मनसा रखो।

3विरोध या झूठी बड़ाई के लिये कुछ न करो पर दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो।

4हर एक अपनी ही हित की नहीं, वरन दूसरों की हित की भी चिन्ता करे।

5जैसा मसीह यीशु का स्वभाव था वैसा ही तुम्हारा भी स्वभाव हो।

6जिस ने परमेश्वर के स्वरूप में होकर भी परमेश्वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.