फिलिप्पीयों 2

विरोध या झूठी बड़ाई के लिये कुछ न करो पर दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो।

Philippians 2:3 (UKJV) Let nothing be done through strife or vainglory; but in lowliness of mind let each esteem other better than themselves.

1सो यदि मसीह में कुछ शान्ति और प्रेम से ढाढ़स और आत्मा की सहभागिता, और कुछ करूणा और दया है।

2तो मेरा यह आनन्द पूरा करो कि एक मन रहो और एक ही प्रेम, एक ही चित्त, और एक ही मनसा रखो।

3विरोध या झूठी बड़ाई के लिये कुछ न करो पर दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो।

4हर एक अपनी ही हित की नहीं, वरन दूसरों की हित की भी चिन्ता करे।

5जैसा मसीह यीशु का स्वभाव था वैसा ही तुम्हारा भी स्वभाव हो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.