नीतिवचन 17

दुष्ट जन न्याय बिगाड़ने के लिये, अपनी गांठ से घूस निकालता है।

Proverbs 17:23 (UKJV) A wicked man takes a gift out of the bosom to pervert the ways of judgment.

21जो मूर्ख को जन्माता है वह उस से दु:ख ही पाता है; और मूढ़ के पिता को आनन्द नहीं होता।

22मन का आनन्द अच्छी औषधि है, परन्तु मन के टूटने से हड्डियां सूख जाती हैं।

23दुष्ट जन न्याय बिगाड़ने के लिये, अपनी गांठ से घूस निकालता है।

24बुद्धि समझने वाले के साम्हने ही रहती है, परन्तु मूर्ख की आंखे पृथ्वी के दूर दूर देशों में लगी रहती है।

25मूर्ख पुत्र से पिता उदास होता है, और जननी को शोक होता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.