नीतिवचन 21

जो अपने मुंह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।

Proverbs 21:23 (UKJV) Whoso keeps his mouth and his tongue keeps his soul from troubles.

21जो धर्म और कृपा का पीछा पकड़ता है, वह जीवन, धर्म और महिमा भी पाता है।

22बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़ कर, उनके बल को जिस पर वे भरोसा करते हैं, नाश करता है।

23जो अपने मुंह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।

24जो अभिमन से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अंहकारी ठट्ठा करने वाला पड़ता है।

25आलसी अपनी लालसा ही में मर जाता है, क्योंकि उसके हाथ काम करने से इन्कार करते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.