नीतिवचन 21

धर्म और न्याय करना, यहोवा को बलिदान से अधिक अच्छा लगता है।

Proverbs 21:3 (UKJV) To do justice and judgment is more acceptable to the LORD than sacrifice.

1राजा का मन नालियों के जल की नाईं यहोवा के हाथ में रहता है, जिधर वह चाहता उधर उस को फेर देता है।

2मनुष्य का सारा चाल चलन अपनी दृष्टि में तो ठीक होता है, परन्तु यहोवा मन को जांचता है,

3धर्म और न्याय करना, यहोवा को बलिदान से अधिक अच्छा लगता है।

4चढ़ी आंखें, घमण्डी मन, और दुष्टों की खेती, तीनों पापमय हैं।

5कामकाजी की कल्पनाओं से केवल लाभ होता है, परन्तु उतावली करने वाले को केवल घटती होती है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.