नीतिवचन 22

क्रोधी मनुष्य का मित्र न होना, और झट क्रोध करने वाले के संग न चलना,

Proverbs 22:24 (UKJV) Make no friendship with an angry man; and with a furious man you shall not go:

22कंगाल पर इस कारण अन्धेर न करना कि वह कंगाल है, और न दीन जन को कचहरी में पीसना;

23क्योंकि यहोवा उनका मुकद्दमा लड़ेगा, और जो लोग उनका धन हर लेते हैं, उनका प्राण भी वह हर लेगा।

24क्रोधी मनुष्य का मित्र न होना, और झट क्रोध करने वाले के संग न चलना,

25कहीं ऐसा न हो कि तू उसकी चाल सीखे, और तेरा प्राण फन्दे में फंस जाए।

26जो लोग हाथ पर हाथ मारते, और ऋणियों के उत्तरदायी होते हैं, उन में तू न होना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.