नीतिवचन 23

धर्मी का पिता बहुत मगन होता है; और बुद्धिमान का जन्माने वाला उसके कारण आनन्दित होता है।

Proverbs 23:24 (UKJV) The father of the righteous shall greatly rejoice: and he that bring forths a wise child shall have joy of him.

22अपने जन्माने वाले की सुनना, और जब तेरी माता बुढिय़ा हो जाए, तब भी उसे तुच्छ न जानना।

23सच्चाई को मोल लेना, बेचना नहीं; और बुद्धि और शिक्षा और समझ को भी मोल लेना।

24धर्मी का पिता बहुत मगन होता है; और बुद्धिमान का जन्माने वाला उसके कारण आनन्दित होता है।

25तेरे कारण माता-पिता आनन्दित और तेरी जननी मगन होए॥

26हे मेरे पुत्र, अपना मन मेरी ओर लगा, और तेरी दृष्टि मेरे चाल चलन पर लगी रहे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.