नीतिवचन 25

परमेश्वर की महिमा, गुप्त रखने में है परन्तु राजाओं की महिमा गुप्त बात के पता लगाने से होती है।

Proverbs 25:2 (UKJV) It is the glory of God to conceal a thing: but the honour of kings is to search out a matter.

1सुलैमान के नीतिवचन ये भी हैं; जिन्हें यहूदा के राजा हिजकिय्याह के जनों ने नकल की थी॥

2परमेश्वर की महिमा, गुप्त रखने में है परन्तु राजाओं की महिमा गुप्त बात के पता लगाने से होती है।

3स्वर्ग की ऊंचाई और पृथ्वी की गहराई और राजाओं का मन, इन तीनों का अन्त नहीं मिलता।

4चान्दी में से मैल दूर करने पर सुनार के लिये एक पात्र हो जाता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.