नीतिवचन 25

अपने पडोसी के साथ वाद विवाद एकान्त में करना और पराये का भेद न खोलना;

Proverbs 25:9 (UKJV) Debate your cause with your neighbour himself; and discover not a secret to another:

7क्योंकि जिस प्रधान का तू ने दर्शन किया हो उसके साम्हने तेरा अपमान न हो, वरन तुझ से यह कहा जाए, आगे बढ़ कर विराज॥

8झगड़ा करने में जल्दी न करना नहीं तो अन्त में जब तेरा पड़ोसी तेरा मुंह काला करे तब तू क्या कर सकेगा?

9अपने पडोसी के साथ वाद विवाद एकान्त में करना और पराये का भेद न खोलना;

10ऐसा न हो कि सुनने वाला तेरी भी निन्दा करे, और तेरा अपवाद बना रहे॥

11जैसे चान्दी की टोकरियों में सोनहले सेब हों वैसे ही ठीक समय पर कहा हुआ वचन होता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.