नीतिवचन 27

खुली हुई डांट गुप्त प्रेम से उत्तम है।

Proverbs 27:5 (UKJV) Open rebuke is better than secret love.

3पत्थर तो भारी है और बालू में बोझ है, परन्तु मूढ का क्रोध उन दोनों से भी भारी है।

4क्रोध तो क्रूर, और प्रकोप धारा के समान होता है, परन्तु जब कोई जल उठता है, तब कौन ठहर सकता है?

5खुली हुई डांट गुप्त प्रेम से उत्तम है।

6जो घाव मित्र के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य है परन्तु बैरी अधिक चुम्बन करता है।

7सन्तुष्ट होने पर मधु का छत्ता भी फीका लगता है, परन्तु भूखे को सब कड़वी वस्तुएं भी मीठी जान पड़ती हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.