नीतिवचन 7

उन को अपनी उंगलियों में बान्ध, और अपने हृदय की पटिया पर लिख ले।

Proverbs 7:3 (UKJV) Bind them upon your fingers, write them upon the table of yours heart.

1हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रख छोड़।

2मेरी आज्ञाओं को मान, इस से तू जीवित रहेगा, और मेरी शिक्षा को अपनी आंख की पुतली जान;

3उन को अपनी उंगलियों में बान्ध, और अपने हृदय की पटिया पर लिख ले।

4बुद्धि से कह कि, तू मेरी बहिन है, और समझ को अपनी साथिन बना;

5तब तू पराई स्त्री से बचेगा, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.