भजनसंहिता 104

जो उजियाले को चादर की नाईं ओढ़े रहता है, और आकाश को तम्बू के समान ताने रहता है,

Psalm 104:2 (UKJV) Who cover yourself with light as with a garment: who stretch out the heavens like a curtain:

1हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह! हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू अत्यन्त महान है! तू वैभव और ऐश्वर्य का वस्त्र पहिने हुए है,

2जो उजियाले को चादर की नाईं ओढ़े रहता है, और आकाश को तम्बू के समान ताने रहता है,

3जो अपनी अटारियों की कड़ियां जल में धरता है, और मेघों को अपना रथ बनाता है, और पवन के पंखों पर चलता है,

4जो पवनों को अपने दूत, और धधकती आग को अपने टहलुए बनाता है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.